समाजवादी पार्टी और गठबंधन के दलों के साथ रालोद लोकसभा चुनाव लड़ेगी : जयंत चौधरी

लखनऊ(हि.स.)। राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी में राष्ट्रीय लोक दल जुट गयी है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई लोकसभा सीटों पर उनकी नजर है। जिसे समाजवादी पार्टी और गठबंधन के अन्य दलों के साथ रालोद लड़ेगी।

जयंत चौधरी ने लखनऊ स्थित रालोद कार्यालय पर शनिवार अपनी बातों को मीडिया के सामने रखा। रालोद अध्यक्ष ने अखिलेश यादव की बातों का समर्थन करते हुए कहा कि सपा अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा सीटें मिलनी चाहिए। जो पार्टी जहां मजबूत स्थिति में है, उसे वहां चुनाव लड़ने के लिए गठबंधन के दलों को समर्थन करना चाहिए। जिसमें कांग्रेस की मुख्य भूमिका है, जिसे अपना बड़ा दिल करके अखिलेश यादव को अधिक सीटों को देना चाहिए।

चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गन्ने का मूल्य घोषित नहीं कर रही है। जो 26 दिसम्बर तक गन्ना का मूल्य घोषित नहीं हुआ तो राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ता लखनऊ में किसान प्रदर्शन करेगी। उत्तर प्रदेश में गन्ना मूल्य में देरी हो रही है। हरियाणा में भी भाजपा की सरकार है लेकिन वहां पर वर्तमान वर्ष के साथ ही अग्रिम वर्ष का भी गन्ना मूल्य घोषित हो चुका है।

रालोद कार्यालय के बाद जयंत चौधरी अपने काफिले के साथ इको गार्डन पहुंचे। वहां 6800 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों से मिलकर उन्हें समर्थन दिया। मौके पर जयंत ने कहा कि वह शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों के साथ है और वह उनके मुद्दे को राज्यसभा में लेकर जायेंगे और शून्य काल में उठायेंगे।

शरद/मोहित

error: Content is protected !!