शहीदों से प्रेरणा ले नई पीढ़ी: सुरेश खन्ना

मेरठ (हि.स.)। प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि शहीदों की स्मृति में बने स्मारक युवा पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। शहीदों ने भरी जवानी में अपनी जान की परवाह किए बिना सब कुछ कुर्बान कर दिया। नई पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी जीवनी पढ़कर नई पीढ़ी को शहीदों के बारीे में जानना चाहिए।

मेरठ मंडल के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर शुक्रवार को राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय में पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को नमन किया।

मीडिया से बात करते हुए सुरेश खन्ना ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुने जाने पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि द्रौपदी मुर्मू भारतीय संस्कृति और सभ्यता की परिचायक हैं। उन्होंने जीवन भर संघर्ष करके इस मुकाम को हासिल किया है। हमारी संस्कृति में द्रोपदी मुर्मू पूरी तरह रची-बसी हैं। इससे सभी खुश है। इसके बाद तीनों मंत्रियों ने शिवाजी चौक पर भाजपा द्वारा लगाए गए कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ किया।

प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने शिविर में भगवान भोलेनाथ का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ियों की सुविधाओं के लिए कार्य करने को कहा।

कुलदीप

आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोंडा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!