विश्व जल दिवस पर बोले पीएम मोदी
कहा-जल संरक्षण की आवश्यकता और हमारी जिम्मेदारी
नेशनल डेस्क
नई दिल्ली। विश्व जल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “एक्स“ पर एक ट्वीट कर जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता दोहराई है। मानव सभ्यता में जल की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए उन्होंने भावी पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य संसाधन की सुरक्षा के लिए सामूहिक कार्रवाई का आग्रह किया। श्री मोदी ने एक्स पर लिखा; “विश्व जल दिवस पर, हम जल संरक्षण और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्धता दोहराते हैं। जल सभ्यताओं की जीवन रेखा रहा है और इसलिए भावी पीढ़ियों के लिए इसे संरक्षित करना अधिक महत्वपूर्ण है!” प्रधानमंत्री के इस संदेश से स्पष्ट है कि जल बचाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी है। भारत सरकार जल संरक्षण के लिए कई योजनाएं चला रही है जिसमे हर घर तक नल से जल पहुंचाने के लिए जल जीवन मिशन, भूजल स्तर सुधारने के लिए अटल भूजल योजना एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए कैच द रेन अभियान शामिल है। जल की महत्ता को ध्यान में रखते हुए हर साल 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस वर्ष विश्व जल दिवस 2025 की थीम “जल और सतत विकास“ रखी गई है, जो यह दर्शाती है कि जल का संरक्षण केवल एक पर्यावरणीय मुद्दा नहीं है, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक प्रगति के लिए भी आवश्यक है।
यह भी पढें : मुठभेड़ में मारा गया रेप के बाद हत्या का आरोपी
नम्र निवेदन
सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310