Wednesday, February 18, 2026
Homeउत्तर प्रदेश विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं : केशव...

 विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं : केशव प्रसाद मौर्य

– उपमुख्मंत्री ने मुरादाबाद में प्रेसवार्ता में विपक्षी गठबंधन आई.एन.डी.आई.ए. पर साधा निशाना

– बोले, विपक्षी गठबंधन परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण करने वाला

मुरादाबाद (हि.स.)। विपक्ष 2024 के चुनाव मैदान में कहीं हैं ही नहीं। इनका गठबंधन पार्टी का गठबंधन है। परिवारवाद का गठबंधन है। भ्रष्टाचार का गठबंधन है। तुष्टिकरण का गठबंधन है। देशभर में एकतरफा नरेन्द्र मोदी की लहर चल रही है। 24 घंटे, 24 कैरेट, 24 की तैयारी है और पूरा भारत मोदीमय है।तीसरी बार नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की तैयारी है। यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को मुरादाबाद के पंचायत भवन सभागार में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

दो दिवसीय दौरे पर मुरादाबाद पहुंचे उपमुख्मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी क समाप्तवादी पार्टी बनना सुनिश्चित है। सपा डूबता हुआ जहाज है। बसपा समाप्ति की ओर है। कांग्रेस मुक्त भारत हो रहा है, जिसकी शुरूआत बहुत पहले उत्तर प्रदेश से ही हुई थी। गुलामनबी आजाद द्वारा यह कहना कि हमारे सभी पूर्वज हिंदू थे, इस पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह सत्य है। वह भूतपूर्व हिंदू हैं, हम अभूतपूर्व हिंदू हैं। हमारे पूर्वजों ने इस्लामी आक्रमण सहे लेकिन हिंदू धर्म नहीं छोड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना चहाती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अहवान हैं कि तुष्टिकरण भारत छोड़ो, भ्रष्टाचार परिवारवाद के कारण होता हैं, इसीलिए भ्रष्टाचार मुक्ति के लिए परिवारवाद की राजनीति खत्म होना आवश्यक हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी सत्यपाल सिंह सैनी, एमएलसी गोपाल अंजान, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह चौहान, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेन्द्र नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी निमित्त, महानगर मीडिया प्रभारी राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

निमित/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular