Friday, January 23, 2026
Homeमनोरंजनवायरल हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक तस्वीर

वायरल हुई प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोमांटिक तस्वीर

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा और उनके पति, सिंगर व अभिनेता निक जोनस की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। खास बात यह है कि इस तस्वीर को खुद निक जोनस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। इस तस्वीर में निक और प्रियंका रोमांटिक पोज देते नजर आ रहे हैं। फैंस को कपल का यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है। तस्वीर में पीसी रेड थाई हाई स्लिट ड्रेस में गजब ढा रही हैं, वहीं निक भी काफी हैंडसम लग रहे हैं।

फैंस को सेलिब्रिटी कपल निक और प्रियंका का यह रोमांटिक अंदाज काफी पसंद आ रहा है और इसपर दिल वाली इमोजी बना कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई, 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को उनके जन्मदिन पर प्रपोज किया। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक 01 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के तीन साल बाद प्रियंका चोपड़ा इस साल जनवरी में सेरोगेसी के जरिये अपने पहले बच्चे के रूप में बेटी माल्ती की मां बनी हैं।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular