लघु उद्योग भारती में उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित

लखनऊ(हि.स.)। लघु उद्योग भारती के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसूदन दादू और प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से सोमवार को प्रदेश कार्यकारिणी घोषित किया। उन्होंने छह उपाध्यक्ष, दो संयुक्त महामंत्री, तीन प्रदेश सचिव, एक प्रदेश सह सचिव के नामों की घोषणा की है।

लघु उद्योग भारतीय के प्रदेश महामंत्री रवीन्द्र सिंह ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्षों में आगरा से दीपक अग्रवाल, नोएडा से रमन चावला, भदोही से दीनानाथ बरनवाल, लखनऊ से अजय अग्निहोत्री, कानपुर से हरेन्द्र मुरजानी और प्रदीप सिंह मेहता बने। इसी तरह संयुक्त महामंत्री पद पर अलीगढ़ के गौरव मित्तल और प्रयागराज कृष्ण कुमार परोलिया बने हैं।

बताया कि प्रदेश सचिव पद पर झांसी के अरुण कुमार बंसल, आगरा के मनीष अग्रवाल और मुरादाबाद के अजय गुप्ता एवं गाजियाबाद के प्रदेश सहसचिव कुलभूषण अग्रवाल को बनाया गया है।

प्रदेश कार्यकारिणी के साथ ही संभाग की घोषणाएं भी हुई हैं। इसमें मेरठ संभाग में अध्यक्ष प्रेम सिंह चौहान, सचिव राजकुमार शर्मा, सह सचिव महेश त्यागी, सह सचिव अनुपम गुप्ता, सह सचिव अमित अग्रवाल को बनाया गया है।

इसी क्रम में बताया कि ब्रज संभाग में अध्यक्ष एसके सिंह और सचिव हेमन्त अग्रवाल, काशी संभाग में अध्यक्ष राजेश सिंह, अवध संभाग में रीता मित्तल अध्यक्ष और अमित मोहन श्रीवास्तव सचिव, गोरक्ष संभाग में अध्यक्ष भरत थरड और सचिव उदयभान जायसवाल और कानपुर संभाग में अध्यक्ष अमन घई बनाये गये हैं।

error: Content is protected !!