राहुल गांधी के साथ हुई अभद्रता पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सड़क जाम

बाराबंकी (हि.स.)। हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर जाम कर प्रदर्शन किया। इस बीच पुलिस और कार्यकर्ताओं की झड़प हो गयी है। 

प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तनुज पुनिया ने बताया कि सरकार के कहने पर शासन, प्रशासन राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ जो अभद्रता की है, उसे  बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। सरकार को जवाब देने के लिए हम यह प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार यह जवाब दे कि हाथरस की बेटी के साथ जो हुआ उसके गुनहगार को सजा कब मिलेगी और परिवार को एक कमरे में बंद कर उसका अंतिम संस्कार करने वाले अधिकारीयों पर क्या कार्रवाई हुई। जब तक इस परिवार को न्याय नहीं मिलेगा तब तक प्रदर्शन और संघर्ष जारी रहेगा। 

error: Content is protected !!