Friday, December 5, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयुवा रोजगार न मांगे, इसलिए कंगना और सुशान्त का मामला उठाया जा...

युवा रोजगार न मांगे, इसलिए कंगना और सुशान्त का मामला उठाया जा रहा : ओम प्रकाश राजभर

वाराणसी। प्रदेश के पूर्व मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को फिर योगी सरकार पर जुबानी हमला बोला। प्रदेश में बढ़ रहे अपराध और कानूून व्यवस्था को लेकर हमलावर राजभर ने कहा कि भाजपा का मतलब ही झूठ है। भाजपा युवाओं को बेरोजगार बनाने की फैक्ट्री है। 

शहर में आये पूर्व मंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सबसे अधिक हत्या दलितों, पिछड़ों और ब्राम्हणों की हो रही है। भाजपा के वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में दिये गये नारे न गुंडाराज ना भ्रष्टाचार पर भी जमकर कटाक्ष किया। एक सवाल के जबाब में राजभर ने कहा कि भाजपा के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। घमंडियों की 15 महीने की बची सरकार को 15 वर्ष के वनवास में भेजना है। उन्होंने कहा कि पार्टी संकल्प मोर्चा के साथ सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना नेताओं के बीच टकरार से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा न कंगना और न सुशान्त के लिए परेशान है। बिहार में चुनाव है तो सुशान्त की फोटो घर-घर चस्पा की जा रही है। ये भाजपा वाले कर रहे है। कंगना का मैं समर्थन नहींं करता। उनकी फिल्म देखिये, क्या कहेंगे। यहां कंगना और सुशान्त के बहाने युवाओं को भटकाया जा रहा हैं, युवा रोजगार न मांगे, कंगना सुशान्त में ही उलझे रहे। महंगाई,शिक्षा पर बात न होने पाये, भाजपा ड्रामेबाज पार्टी है। इसलिए सब कर रही है। 
उन्होंने कहा कि पुलवामा की घटना की सीबीआई जांच नही हुई, लेकिन सुशान्त के मौत की जांच हो रही है। इसके नाम पर वोट लेना हैं। राजभर ने कहा कि उनकी पार्टी चाहती है कि भाजपा सरकार की देश से विदाई हो। इसके पहले राजभर ने सरसौली स्थित एक वाटिका में कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जुट जाने का आह्वान किया। 
इसमें प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह, अजगरा विधायक कैलाशनाथ सोनकर, रमेश राजभर आदि शामिल हुए। 

RELATED ARTICLES

Most Popular