Wednesday, December 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशयमुना में स्नान करने गये बालक और बालिका डूबे, तलाश जारी

यमुना में स्नान करने गये बालक और बालिका डूबे, तलाश जारी

फतेहपुर(एजेंसी)। चांदपुर थाना क्षेत्र के दपसौरा गांव में नाग पंचमी (गुड़िया) के पर्व पर गांव के बच्चों के साथ शनिवार की सुबह करीब 9 बजे यमुना नदी में स्नान करने गये बालक और बालिका के गहरे पानी में डूबने से मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन सफलता नहीं मिली।

चांदपुर थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि नाग पंचमी के पर्व पर दपसौरा गांव निवासी राम प्रताप दिवाकर की 8 वर्षीय पुत्री सीता वह राम जी सैनी का 11 वर्षीय पुत्र पवन सैनी गांव के अन्य लोगों के साथ यमुना नदी में स्नान करने गये थे। नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे, जब तक वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते दोनों आंखों से ओझल हो चुके थे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना के साथ ही वह पुलिस टीम को लेकर मौके पर मौजूद हैं। गोताखोरों की कई टीमें बुलाई कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यमुना में पानी अधिक है और बहाव भी तेज है। इस मौसम में मगरमच्छ भी नदी में पहले देखे जा चुके हैं। स्थितियां विपरीत होने के बावजूद सर्च आपरेशन लगातार जारी है। फिलहाल बच्चों के शव नहीं मिल सके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular