मिशन 2024 को धार देंगी आठ राज्यों की भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी

लखनऊ (हि.स.)। लोकसभा चुनाव से पहले अहम माने जाने वाले राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महिला वोटरों को साधने को प्रयास शुरू कर दिया है। तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत में महिला वोटरों का अहम योगदान रहा है। लखनऊ में राज्यसभा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता शाक्य की अध्यक्षता में 10 दिसम्बर को आठ राज्यों की महिला पदाधिकारियों का एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया है। कार्यशाला में उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ ,बिहार, झारखंड, उड़ीसा और पश्चिम बंगाल से प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री व कार्यक्रम संयोजक शामिल होंगे।

इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं को बूथ स्तर तक जिम्मेदारी सौंपना और पदाधिकारियों को आधी आबादी से अपना संबंध और विकसित कर किस प्रकार लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत दर्ज की जा सके, इसके लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी चेतना पांडेय ने बताया कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की जीत के बाद महिलाओं में उत्साह बढ़ गया है। आधी आबादी के वोटिंग को ध्यान में रखते हुए पार्टी अन्य गतिविधियों का विश्लेषण कर रही है। इसी के तहत 8 राज्य की महिला कार्यकर्ताओं को कार्यशाला के लिए लखनऊ बुलाया गया है।

बृजनन्दन/दिलीप

error: Content is protected !!