Wednesday, July 16, 2025
Homeदेवीपाटन मंडलबलरामपुरमसूद आलम खान को सपा राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

मसूद आलम खान को सपा राष्ट्रीय सचिव बनाए गए

दिग्गज नेता मसूद आलम खान को सपा राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने सपाईयों में हर्ष व्याप्त है

रोहित कुमार गुप्ता
उतरौला बलरामपुर ।
दिग्गज नेता मसूद आलम खान को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव नामित किए जाने के बाद क्षेत्र के सपाइयों में हर्ष व्याप्त है। सपा नेता डॉ एहसान खान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हृदय से आभार व्यक्त करते हुए, नव नामित राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर मुबारकबाद पेश किया।
सपा नेता डॉ एहसान खान ने कहा कि
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मसूद आलम खान पर विश्वास जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। मसूद आलम खान को राष्ट्रीय कार्यकारणी में राष्ट्रीय सचिव के पद पर नामित किए जाने के बाद देवीपाटन मंडल में पार्टी मजबूती मिलेगी। देवीपाटन मंडल सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में मसूद आलम खान काफी लोकप्रिय है और पीडीए पर मजबूत पकड़ है। आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि 2024 लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव की अगुवाई में इंडिया गठबंधन को उत्तर प्रदेश में अधिक से अधिक सीटों पर जीत दिलाने में राष्ट्रीय सचिव मसूद आलम खान का शानदार प्रदर्शन होगा।
उनके मनोनयन पर सपा नेता डॉक्टर एहसान खान सहित मुनीर पाशा, सादिक अली खान, सलाहुद्दीन सल्लू, नुरुल्लाह खान मुन्ना, हमजा मोनू खान, मुस्तकीम,मुकीम, अतीक खान, अनवारुल प्रधान, सिराजुल नेता, मोईन सिद्दीकी, कलीमुल्लाह, शादाब माविया आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular