Friday, January 23, 2026
Homeमनोरंजनमनोरंजन : अंतरा सिंह का गाना 'लेन देन के चक्कर' हुआ रिलीज,...

मनोरंजन : अंतरा सिंह का गाना ‘लेन देन के चक्कर’ हुआ रिलीज, थोडी ही देर में मिले हजारों व्यूज

 मुंबई । भोजपुरी सिंगर अंतरा सिंह प्रियंका का गाना ‘लेन देन के चक्कर’ रिलीज हो चुका है। इस वीडियो सॉन्ग को कुछ घंटे पहले ही नव भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। इसे थोड़ी ही देर में हजारों व्यूज मिल गए हैं और गाना फैंस वायरल भी कर रहे हैं। इस गाने में दो प्यार करने वालों की कहानी है, जिनके बारे में घर वालों को पता चल जाता है, तो उनके मिलने पर रोक लगा दी जाती है। इस इमोशनल भोजपुरी सॉन्ग को अंतरा सिंह प्रियंका ने बेहद अलग अंदाज से गाया है। इस गाने में एक्ट्रेस को काफी ग्लैमरस दिखाया है। इस गाने को हरेराम डेंजर  ने लिखा और रौशन सिंह ने म्यूजिक दिया है। इस गाने के वीडियो डायरेक्टर रवि पंडित हैं।
बता दें भोजपुरी सिनेमा की रॉकिंग सिंगर बन चुकी अंतरा सिंह प्रियंका, जो अपने हर गाने से दर्शकों का दील जीत रही हैं। उनका कुछ समय पहले ही एक और जबरदस्त सॉन्ग ‘चली रहिया त शहर बाजार हिलेला’ रिलीज हुआ था। उनके इस गाने ने रिलीज होते ही गदर मचा दिया था। अंतरा इन दिनों सबसे चहेती सिंगर में से हैं, जिनके गाने भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुपरहिट साबित होते जा रहे हैं। यही कारण है कि अंतरा सिंह का ये नया गाना भी खूब देखा जा रहा है।  इससे पहले भी अंतरा का एक गाना एक गाना ‘मरब लटक के’ रिलीज हुआ था जो खूब धमाल मचा रहा था। इस गाने को भी कुछ ही देर में लाखों व्यूज मिल गए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular