मनाया गया लखीमपुर तीज क्वीन महोत्सव, निधि अवस्थी बनी तीज क्वीन

लखीमपुर खीरी (हि.स.)। तीज क्वीन महोत्सव स्थानीय आशीर्वाद होटल में श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष वर्षा सक्सेना , सचिव सांची माथुर के संयोजन एवं निर्देशन में अत्यन्त धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में लखीमपुर तीज क्वीन के साथ साथ महिला नृत्य , किड्स डांस एवं मेहंदी प्रतियोगता भी सम्पन्न हुई, जिसमें महिलाओं व बच्चों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आनंद लिया।

निर्णायक मंडल एवं विशिष्ट अथिति के रूप में इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष कीर्ति गुप्ता , पूर्व अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता , रोटरी क्लब अध्यक्ष मधुलिका त्रिपाठी , तरुसी डांस अकेडमी की तरुसी सिंघल एवं सतविंदर कौर छाबड़ा ने प्रतिभागियों की प्रतिभा के अनुसार लखीमपुर तीज क्वीन 2022 हेतु निधि अवस्थी को विजेता व प्रियंका अग्रवाल को उप विजेता चुना गया।

लेडीज डांस प्रतियोगिता में रुचिका पुरी प्रथम , क्षमा सिंह द्वितीय एवं हर्षिता तृतीय स्थान पर रही।मेहंदी प्रतियोगिता में निधि अवस्थी प्रथम ,क्षमा सिंह द्वितीय एवं प्रिया ने तृतीय स्थान कि बाजी मारी। किड्स डांस में मोनी , इशी , गौरी एवं निष्ठा पुरी ने उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया तथा सभी मंत्रमुग्ध होकर देर रात तक कार्यक्रमों का आनंद लेते रहे।

निर्णायक मंडल द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए प्रस्तुत कार्यक्रम की तारीफ की। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम आयोजिका वर्षा सक्सेना ने निर्णायक मंडल की सभी सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उपस्थित महिलाओं का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

देवनन्दन

error: Content is protected !!