Thursday, February 12, 2026
Homeविधि एवं न्यायमथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर 10 दिनों...

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर 10 दिनों तक ‘सुप्रीम’ रोक

– रेलवे को नोटिस, मामले की सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी

नई दिल्ली(हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास अतिक्रमण विरोधी अभियान पर 10 दिनों की रोक लगा दी है। कोर्ट ने रेलवे को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई एक हफ्ते बाद होगी।

रेलवे अपनी पटरी के पास बसे लोगों के खिलाफ डिमोलिशन की कार्रवाई कर रहा है। 14 अगस्त को रेलवे ने अतिक्रमण वाले मकानों पर जेसीबी मशीन से डिमोलिशन की कार्रवाई की थी। याचिकाकर्ता का दावा है कि लोग 100 साल से भी अधिक समय से वहां रह रहे हैं। याचिकाकर्ता इस आधार पर डिमोलिशन की कार्रवाई रोकने की मांग कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि रेलवे पहले ही काफी अतिक्रमण हटा दिया है। अब 70-80 घर बचे हैं। उन्हें तोड़ने से बचाया जाए।

संजय/सुनीत

RELATED ARTICLES

Most Popular