मथुरा । वृंदावन के गांव अक्रूर में कुछ महिलाएं मिट्टी के एक टीले पर गई थीं। घर के इस्तेमाल के लिए महिलाएं मिट्टी खोद रही थीं। तभी मिट्टी का टीला अचानक उन पर गिर गया और महिलाएं दब गईं। मथुरा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा घटित हो गया। वृंदावन के समीपवर्ती ग्राम अक्रूर में मिट्टी की ढाय गिर गई। खोदाई करने आईं करीब आधा दर्जन महिलाएं इसके नीचे दब गईं। बचाव के लिए स्थानीय लोगों ने प्रयास किए लेकिन कामयाब नहीं हुए। इसके बाद जेसीबी से खोदाई शुरू कराई गई। तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। गांव में पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं। गांव अक्रूर में कुछ महिलाएं मिट्टी के एक टीले पर गई थीं। सभी महिलाएं घर के इस्तेमाल के लिए मिट्टी खोद रही थीं। तभी अचानक मिट्टी का टीला महिलाओं पर गिर गया और आधा दर्जन महिलाएं मिट्टी में दब गईं। ढाय गिरने के बाद महिलाएं चीख पुकार मचाने लगीं। आसपास काम कर रहे कुछ लोग बचाव के लिए दौड़े और उन्होंने अपने स्तर से बचाव का कार्य शुरू किया। वहीं प्रशासन और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर जेसीबी मशीन की मदद से खोदाई की गई जिसमें तीन महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। अन्य की तलाश के लिए अभियान जारी है। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ मौजूद है। वहीं पुलिस प्रशासन की टीम भी बचाव अभियान पर नजर रखे है।
मथुरा : मिट्टी धंसने से 6 से ज्यादा महिलाएं दबीं, बचाव के लिए जेसीबी से खुदाई
RELATED ARTICLES