Thursday, July 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशभाजपा सरकार बलात्कार, अपहरण व हत्याओं के मामले में प्रश्रयकारी क्यों बन...

भाजपा सरकार बलात्कार, अपहरण व हत्याओं के मामले में प्रश्रयकारी क्यों बन रही: अखिलेश

लखनऊ(एजेंसी)। लखीमपुर खीरी में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश सरकार को घेरा है और कहा कि भाजपा सरकार बलात्कार, अपहरण हत्याओं के मामले में प्रश्रयकारी क्यों बन रही है।

 रविवार को अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि उप्र के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है। भाजपा काल में उप्र की बच्चियों व नारियों का उत्पीड़न चरम पर है। बलात्कार, अपहरण, अपराध व हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है?
 शुक्रवार को लखीमपुर खीरी जनपद के थाना ईसानगर क्षेत्र अंतर्गत गन्ने के खेत में एक 12 साल की बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। उसको देखकर लग गया था कि उसके साथ बर्बरता कर उसकी हत्या की गयी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular