Thursday, May 22, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा राज में अपराधी-दरिंदे बेखौफ, न्याय खामोश : सुरजेवाला

भाजपा राज में अपराधी-दरिंदे बेखौफ, न्याय खामोश : सुरजेवाला

नई दिल्ली (हि.स.)। महिलाओं के प्रति अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार हमलावर है। बीते दिनों में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के बाद बिहार में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में हैं। उस पर आलम यह है कि अपराधियों को पकड़ने में भी हिला-हवाली की जा रही है। प्रशासनिक शिथिलता कि वजह से अपराधी बेखौफ हैं और न्याय खामोश है।

बिहार में बीते चार दिनों में तीन गैंगरेप की घटना को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की गठबंधन सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा, ‘बिहार में बीते चार दिनों में तीन गैंगरेप की घटनाएं हुई। इन मामलों में कई दोषी अब भी फरार हैं। राज्य के शासन में अपराधी-दरिंदे बेख़ौफ़ हैं और यहां न्याय ख़ामोश है।’ बिहार में लोगों को गुमशुदा की तलाश है। हालात यह है कि जदयू-भाजपा सरकार में कानून का शासन गुम है। हुक्मरान गायब हैं और अपराधी बेखौफ हैं, जबकि राज्य की जनता त्रस्त है।

अपने इस ट्वीट के साथ कांग्रेस नेता ने एक खबर का लिंक भी शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में बीते चार दिनों के भीतर तीन गैंगरेप की घटना घटी है। हैवानियत की इस घटना में एक महिला और दो नाबालिग पीड़ित हैं। तीनों मामले में पुलिस में 14 आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि अबतक सिर्फ आठ की गिरफ्तारी हो सकी है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में लगी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments