भाजपा की नजर किसानों की जमीन पर : अखिलेश

कन्नौज। कन्नौज में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने भाजपा पर किसानों की जमीन हड़प उद्योगपतियों को देने का आरोप लगाया है। पुलिस को भ्रष्ट कर, डायल 112 को बेकार करने का भी सरकार पर आरोप लगाया। 

उन्होंने कहा कि हम भगवानों को पूजे तो भाजपा को दिक्कत क्यों है। अखिलेश यादव ने कहा की भाजपा की नजर किसान की जमीन पर है। सरकार किसानों की जमीन बड़े उद्योगपतियों को दे देगी। फिर जो उद्योगपति चाहेंगे वह पैदा करेंगे। किसानों की बदहाली पर सरकार को घेरते हुये कहा की किसानों को बाजारों पर छोड़ना गलत है। इससे किसान को लाभ नहीं होगा। सरकार की जिम्मेदारी है किसान की आय बढ़े। बाजारवाद से किसान बर्बाद होगा। सरकार का यह फैसला उन्हें कर्ज में डुबोएगा।
प्रदेश में बढ़ते अपराध और पुलिस की निरंकुशता पर सरकार को घेरते हुये अखिलेश ने कहा की पुलिस इतनी भ्रष्ट कभी नहीं हुई जितनी अब हो गई है। 100 नम्बर को हमने अपराधों पर जल्द लगाम लगाने के लिये आधुनिक किया था, लेकिन भजपा सरकार ने उसे 112 नम्बर कर बेकार कर दिया। आजम खां को निर्दोष होते हुए भी जेल में डाला गया। चाचा शिवपाल यादव पर सपा सुप्रीमो बोलने से बचते नजर आए। 
अखिलेश यादव पत्नी डिंपल यादव के साथ लखनऊ से सैफई जा रहे थे। कन्नौज में ठठिया के पास लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर अखिलेश का काफिला बच्ची को बचाने वाले बहादुर किशोर को पुरस्कृत करने के लिये रुका था। वहीं पर अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बात करते हुयर भाजपा पर निशाना साधा। 

error: Content is protected !!