ब्राम्हणों को लेकर IAS नियाज खान की बेबाक टिप्पणी
कहा-जैसे ही ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है
राज्य डेस्क
भोपाल। 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान ने लिखा कि जैसे ही मैं ब्राह्मणों का नाम लेता हूं, लोगों में आग लग जाती है। कोई मानने को तैयार नहीं कि यहूदियों की भांति ब्राह्मण भी सुपर जीनियस हैं। मेरी किताब BRAHMIN THE GREAT में मैंने यही बताया है। अगर ब्राह्मण को अलग थलग रखा जाएगा तो देश को अपार हानि होगी। ब्राह्मण आध्यात्मिक गुरु हैं। देश में हर तरफ नफरत का माहौल है, वह केवल और केवल ब्राह्मण ही ठीक कर सकते हैं। एक ब्राह्मण अकेला कई हजार के बराबर होता है। इतिहास भी ब्राह्मणों ने ही बदला था। ब्राह्मण देश के केंद्र बिंदु हैं। शक्तिशाली राष्ट्र के लिए नफरत खत्म होना ही चाहिए। ब्राह्मण आगे आएं, नफरत खत्म करें। बता दें, 2015 बैच के आईएएस अधिकारी नियाज खान छत्तीसगढ़ के निवासी हैं। मध्य प्रदेश कैडर में पदस्थ नियाज खान पहले राज्य सेवा में प्रशासनिक अधिकारी थे, जहां उन्हें बाद में प्रमोट किया गया। उन्होंने अब तक सात नॉवेल लिखे हैं और उनकी एक किताब पर वेब सीरीज भी बनी, जिसके लिए उन्होंने निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। नियाज खान अपने बयानों और लेखन के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं।
यह भी पढें : परिषदीय विद्यालयों को लेकर CM का बड़ा फरमान
नम्र निवेदन
सुधी पाठकों, आपको अवगत कराना है कि आपके द्वारा प्रेषित अनेक खबरें ‘हिंदुस्तान डेली न्यूज’ पोर्टल पर प्रकाशित की जाती हैं; किंतु सभी खबरों का लिंक ग्रुप पर वायरल न हो पाने के कारण आप कई बार अपनी तथा अन्य महत्वपूर्ण खबरों से वंचित रह जाते हैं। अतः आपसे अनुरोध है कि आप सीधे www.hindustandailynews.com पर जाकर अपनी खबरों के साथ-साथ पोर्टल पर प्रकाशित अन्य खबरें भी पढ़ सकते हैं। पोर्टल को और अधिक सूचनाप्रद तथा उपयोगी बनाने के लिए आपके सुझावों का स्वागत है। जानकी शरण द्विवेदी, संपादक-हिंदुस्तान डेली न्यूज, मो. 9452137310