Thursday, July 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबीजेपी सरकार में सिर्फ पूजीपतियों का फायदा : शिवपाल सिंह यादव

बीजेपी सरकार में सिर्फ पूजीपतियों का फायदा : शिवपाल सिंह यादव

औरैया (हि. स.)। जनपद के कस्बा कंचौसी में सपा नेता नरसिंह यादव की माता जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से पूंजीपतियों को फायदा हो रहा जबकि किसान, युवा, व्यापारी आम जनता परेशान है। विकास कार्य ठप पड़े है। यदि आगामी विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार आती है तो सर्णागीण विकास कराया जाएगा। 
श्री यादव कस्बा कंचौसी में नरसिंह यादव की माता रुपरानी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। उन्होंने कहाकि भाजपा सरकार के लोग कहते थे कि सभी को पन्द्रह पन्द्रह लाख गरी को दिलाने का काम करेगे लेकिन इस सरकार में गरीब किसान आम आदमी सभी तबाह हो गया है। जबिक इसके उलट सरकार की नीतियों से पूंजीपतियों को सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है। वह धन्ना सेठ बनकर आम आदमी का शोषण कर रहा है। 
एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि यदि सत्ता आए तो क्षेत्र ही नही पूरे प्रदेश की गड्डायुक्त सड़कों, पुलों को बनाकर सर्वागीण विकास कराने का काम किया जाएगा। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हत्या, लूट, बलात्कार चरम सीमा पर है। लेकिन हाथरस कांड के सवाल पर बचते दिखे। इस मौक़े पर दर्जा प्राप्त पूर्व राज्य मंत्री व वरिष्ठ प्रसपा नेता चौ रामबाबू यादव, ज़िलाध्यक्ष औरैया योगेंद्र यादव कल्लू यादव अनूप गुप्ता, रज्जन तिवारी, महिला प्रकोष्ठ की कानपुर देहात ज़िला अध्यक्ष नेहा पांड़ेय, वेद व्यास निराला, अभिषेक यादव, संजय यादव, कमलेश पालीवाल आदि तमाम लोग मौजूद रहे। 

RELATED ARTICLES

Most Popular