Thursday, July 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशबस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत.... घायलों को किया भर्ती

बस फ्लाईओवर से नीचे गिरी, एक की मौत…. घायलों को किया भर्ती

बरेली(हि.स.)। बस चालक को नींद लग जाने से बस फ्लाईओवर से नीचे गिर गयी। हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में एक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान और जिलाधिकारी रविंद्र कुमार नें घायलों से मिलकर हाल जाना।

जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह तकरीबन 4 बजे का बताया जा रहा है। दिल्ली से बरेली आ रही रोडवेज बस फतेहगंज पश्चिमी के फ्लाईओवर के समीप चालक को नींद की झपकी आ गयी। इससे बस अनियंत्रित हो गई। फ्लाईओवर के नीचे बलिया रोड पर जा गिरी। बस में 35 लोग सवार थे। एक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस नें घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी।

क्षेत्राधिकारी हाइवे नितिन कुमार नें बताया कि बरेली दिल्ली हाईवे के फतेहगंज पश्चिमी के पास बस अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि बस में सवार एक शख्स की मौत हो गई है।

देश दीपक गंगवार/दिलीप

RELATED ARTICLES

Most Popular