बलिया : पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया

बलिया (हि. स.) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर सेवा एवं समर्पण अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा शुक्रवार को रक्तदान अभियान का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल में आयोजित इस रक्तदान अभियान में भाग लेने बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता पहुंचे थे।

अभियान की शुरुआत भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह ‘लिटिल’ तथा जिला महामंत्री प्रशान्त श्रीवास्तव ने रक्तदान कर किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अश्विनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की शान वैश्विक जगत में बढ़ी है। हमें उन्हें और भी अधिक ताकत देने की जरूरत है, ताकि वे देश का झंडा और ऊंचा कर सकें।

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश साहू, जिला महामंत्री श्री प्रदीप सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री संजीव सिंह ‘डम्पू’, सीएमएस डा. बीपी सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विश्वजीत तिवारी, कुंवर पूर्णेन्दु सिंह, आदित्य तिवारी ‘बाबा’, जिला मंत्री अभिषेक सिंह, नितेश सिंह ‘विक्की’, संजीव सिंह तथा सैंकड़ों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!