शबाना के पिता स्वर्गीय कैफी आजमी मशहूर शायर और कवि थे और उनकी मां शौकत आजमी इंडियन थियटर की कलाकार थी। शबाना को अभिनय की प्रतिभा अपनी मां शौकत से विरासत में मिली। शबाना ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की। इसके बाद उन्होंने फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टिटीयूट ऑफ इंडिया पुणे से एक्टिंग की पढ़ाई की। इसके बाद शबाना अभिनय की दुनिया में अपना करियर बनाने में लग गई। शबाना की पहली फिल्म ‘अंकुर ‘थी, जो साल 1974 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शबाना के अभिनय को काफी पसंद किया गया और इस फिल्म में उनके शानदार अभिनय के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया गया। इस फिल्म के साथ ही शबाना आजमी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में सफल रहीं।
इस फिल्म के बाद शबाना ने एक के बाद एक कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करती नजर आईं। शबाना का करियर जब बॉलीवुड में सफलता की बुलंदियों पर था, तभी उन्होंने 1984 में मशहूर शायर और गीतकार जावेद अख्तर से शादी कर ली। शबाना आजमी बॉलीवुड की एक मझी हुईं अदाकारा हैं, जिन्होंने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता। शबाना आजमी को बॉलीवुड की सबसे सक्षम और बोल्ड अभिनेत्रियों में एक माना जाता है। शबाना आजमी अपनी हर फिल्म में खुद को किरदार के अनुसार ढाल लेती हैं। ‘मासूम’ में जहां उनके अभिनय ने दर्शकों के दिलों को छुआ। वहीं ‘गॉडमदर’ में उनके माफिया माँ के किरदार ने लोगों को हैरत में डाल दिया। दर्शकों ने शबाना को हर किरदार में पसंद किया। शबाना को फिल्मों में उनके अभिनय के लिए अब तक कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें पांच बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें फिल्म अंकुर, अर्थ, कांधार, पार और गॉडमदर के लिए दिया गया है।
इसके अलावा शबाना आजमी को फिल्मों में उनके योगदान के लिए भारत सरकार की तरफ से 1988 में ‘पद्मश्री’ और 2012 में ‘पद्म भूषण’ सम्मान से सम्मानित किया गया। शबाना आजमी अर्थ, निशांत, अंकुर, स्पर्श, मंडी, अनोखा बंधन, मृत्युदंड, मकड़ी, तहजीब, हनीमून ट्रैवेल्स, जज्बा, नीरजा, द ब्लैक प्रिंस आदि फिल्मों में दमदार भूमिका निभाई है। शबाना फिल्मों और थियेटर के अलावा कई सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी हुईं हैं। शबाना आजमी सोशल मीडिया पर भी सक्रिय हैं और उनके फैन फोलोइंग लाखों में हैं।
वर्कफ़्रंट की बात करें तो शबाना आज़मी जल्द ही शेखर कपूर निर्देशित फिल्म व्हाट्स लव गॉट टू डू विथ इट’ में नजर आएंगी।
📢 पोर्टल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए: www.hindustandailynews.com
📱 हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें
✍️ कलमकारों से: पोर्टल पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे।
📞 संपर्क: जानकी शरण द्विवेदी (प्रधान संपादक)
📱 मोबाइल: 9452137310
📧 ईमेल: hindustandailynews1@gmail.com
📣 महत्वपूर्ण सूचना
गोंडा और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं के लिए विशेष अभियान
आपका गाँव, आपकी खबर — अब आपकी कलम से!
मित्रों, आपके आसपास की कई घटनाएं खबर रह जाती हैं। उन्हें मीडिया में स्थान नहीं मिल पाता है। तो अब सरकारी योजनाओं की सच्चाई, गाँवों की समस्याएं, युवाओं की सफलता या स्थानीय मुद्दे, सभी को मिलेगा एक सशक्त मंच!
हिंदुस्तान डेली न्यूज ला रहा है ‘आपका गाँव, आपकी खबर’ मुहिम।
हम तलाश कर रहे हैं ऐसे जागरूक युवाओं को जो अभी बेरोजगार हैं अथवा पढ़ रहे हैं। वे अपने क्षेत्र अथवा स्कूल, कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम, क्षेत्र की सच्चाई, विशेषताएँ और जनहितकारी मुद्दे हमारे साथ साझा करें।
कैसे भेजें: WhatsApp पर हिंदी में टाइप किया हुआ टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो या वीडियो, किसी भी रूप में भेज सकते हैं।
कैसे जुड़ें: अपना नाम, उम्र, पता, योग्यता और पहली खबर (Text या Voice में) भेजें। साथ में एक फोटो और WhatsApp नंबर भेजें। चयन होने पर ID कार्ड जारी किया जाएगा और आप टीम के WhatsApp ग्रुप में जोड़ दिए जाएंगे।