फिर सैन्य अभियान चलाने से गुरेज नहीं करेगी भारतीय सेना: राजनाथ सिंह

कारगिल विजय दिवस समारोह में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

सेना, अर्धसैनिक बल व पुलिस के शहीदों के परिवारों को किया सम्मानित

जम्मू, 24 जुलाई (हि.स.)। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कारगिल विजय दिवस के मौके पर जम्मू में शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में जरूरत पड़ने पर भारतीय सेना सैन्य अभियान चलाने से भी गुरेज नहीं करेगी।

गुलशन ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा कि कारगिल विजय सेना के शौर्य और पराक्रम का गौरवपूर्ण अध्याय है। उन्होंने कहा कि 1962 में हुए युद्ध का बड़ा खामियाजा भारत को भुगता पड़ा। चीन ने लद्दाख में हमारे क्षेत्र पर कब्जा कर लिया। उस समय हमारे देश के प्रधानमंत्री पंडित नेहरू थे। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू की बहुत से लोग आलोचना करते हैं। मैं एक विशेष राजनीतिक दल से आता हूं लेकिन मैं पंडित नेहरू या किसी भारतीय प्रधानमंत्री की आलोचना नहीं कर सकता। मैं किसी भारतीय प्रधानमंत्री की नीयत को गलत नहीं ठहरा सकता। उनकी नीति भले गलत रही हो, लेकिन नीयत नहीं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के सबसे शक्तिशाली देशों में से एक है।

रक्षा मंत्री ने बलिदानी वीरों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बलिदानियों के परिजनों को पूरा सम्मान देना जनता की राष्ट्रीय जिम्मेदारी है। चीन व पाकिस्तान से लड़े गए युद्धों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत विश्व का एक ताकतवर देश है। कोई भी दुश्मन हमारी ओर अब आंख उठाकर नहीं देख सकता है। उन्होंने कहा कि चीन ने कई ऐसी गतिविधियां की है, जिससे साबित हुआ है कि उसकी नीयत ठीक नहीं है। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि भारतीय सेना पहले भी कई आपरेशन कर चुकी है और भविष्य में कोई जरूरत पड़ी तो सैन्य अभियान चलाए जाएंगे।

रक्षा मंत्री ने कहा कि कई युद्धों में मात खाने के बाद भी गिद्धदृष्टि रखने वाले पाकिस्तान को हमारी ताकत का अंदाजा है। पाकिस्तान ने अभिनंदन को रिहा कर उसका सबूत दिया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री का बयान था कि अगर पाकिस्तान ने रात 9 बजे से पहले अभिनंदन को नहीं छोड़ा तो भारत उन पर हमला कर देगा। उन्होंने बिग्रेडियर उस्मान और मेजर शैतान सिंह के शौर्य को भी याद किया।

इस कार्यक्रम के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा करेंगे। दत्तात्रेय होसबाले कुछ दिन जम्मू में ही रहकर संघ की गतिविधियों की समीक्षा करने के अलावा भाजपा व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से बैठकें करेंगे।

बलवान

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल

www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!