प्रियंका गांधी वाड्रा ने फर्रुखाबाद के जाकिर हुसैन हेल्थ सेंटर को एम्बुलेंस देना का किया वादा : लुईस खुर्शीद

– कायमगंज की पूर्व विधायक लुईस खुर्सीद से कांग्रेस महासचिव ने फर्रुखाबाद की सियासी हलचल पर की चर्चा

फर्रुखाबाद (हि.स.)। कांग्रेस की महासचिव प्रिंयका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में बने डॉक्टर जाकिर हुसैन हेल्थ सेंटर को एम्बुलेंस मुहैया कराए जाने का भरोसा दिया है। इसके साथ ही अमेठी व प्रयागराज में भी एम्बुलेंस उपलब्ध कराई जाएगी। कांग्रेस महासचिव ने कायमगंज की पूर्व विधायक लुईस खुर्सीद से जनपद की चुनावी भौगोलिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उप्र में आगामी विधानसभा चुनाव तैयारियों व पार्टी को लेकर जनता के बीच चल रही गतिविधियों पर राय-मशवरा भी किया।

यह जानकारी लुईस खुर्शीद के प्रवक्ता डॉक्टर मिर्जा फरीद बैग चुगतई ने शुक्रवार को हिन्दुस्थान समाचार को दी। उन्होंने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के कर कमलों द्वारा उप्र के अमेठी के संजय गांधी हॉस्पिटल, प्रयागराज के कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल और फर्रुखाबाद के डॉ जाकिर हुसैन हेल्थ सेंटर के लिए एम्बुलेंस सेवा का सूत्रपात (बातचीत करते हुए किसी विषय की जानकारी देना) किया गया है।

इस अवसर पर कायमगंज, (फर्रुखाबाद) की पूर्व विधायक श्रीमती लुईस खुर्शीद से कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने फर्रुखाबाद की सियासी हलचलों पर चर्चा की ! उन्होंने फर्रुखाबाद से सम्बंधित अन्य जानकारियां भी हासिल की हैं। साथ ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर गहनता मशवरा किया है।

error: Content is protected !!