Sunday, February 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेश प्रयागराज के दो छात्र भिड़े, फूंकी बाइक

 प्रयागराज के दो छात्र भिड़े, फूंकी बाइक

मीरजापुर(हि.स.)। प्रयागराज के दो छात्र नशे की हालत में किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि एक छात्र ने बाइक में आग लगा दी।

मामला लालगंज के बापू उपरौध इंटर कालेज के पास का है, जब छात्र नशे की हालत में झगड़ रहे थे। उस वक्त आसपास के लोग सो रहे थे और सन्नाटा छाया था। दोनों में विवाद इस कदर बढ़ा कि आक्रोशित एक युवक ने बाइक में आग लगा दी। इससे बाइक मौके पर धूं-धूं कर जलने लगी। अचानक शोरगुल सुन लालगंज बाजारवासी मौके पर पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवा नशे में धुत थे। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले गई। दोनों प्रयागराज में रहकर पढ़ाई करते हैं।

लालगंज कोतवाल ज्ञानू प्रिया ने शुक्रवार को बताया कि दोनों युवाओं में आपस में किसी बात को लेकर अनबन हो गया था। परिणाम यह हुआ कि एक ने बाइक में आग लगा दी। दोनों से पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है।

गिरजा शंकर/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular