प्रयागराज का गौरव बढ़ाने के लिए कार्य करूंगी : निर्मला पासवान

प्रयागराज (हि.स.)। नवनिर्वाचित एमएलसी निर्मला पासवान ने प्रयागराज आगमन पर शुक्रवार को भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। कहा कि उन्होंने एक समर्पित एवं साधारण कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश के उच्च सदन में भेज कर सम्मान बढ़ाया है। मैं प्रयागराज का गौरव बढ़ाने के लिए सदैव कार्य करूंगी।

सिविल लाइन स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में उन्होंने अपने स्वागत के बाद कहा कि आज मैं जो कुछ हूं भारतीय जनता पार्टी की वजह से हूं और भाजपा से ही मेरी पहचान है और रहेगी। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मैं भी एक कार्यकर्ता हूं और कार्यकर्ताओं के लिए काम करूंगी। पार्टी ने जिस विश्वास के साथ हमें सम्मान दिया है उस सम्मान को और प्रयागराज का गौरव बढ़ाने के लिए कार्य करूंगी।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि इसके पूर्व विधान परिषद सदस्य निर्मला पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रतिमा पार्क, चंद्रशेखर आजाद, अंबेडकर, और सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान कुंज बिहारी मिश्रा, श्याम चंद्र हेला, श्यामसुंदर दुबे, रजत कैथवास, चंद्रशेखर ओझा, प्रिया कैथवास, धीरज गिहारवाल, अशोक कुमार सरपंच, राजेश खरें, कुलदीप पटेल, उज्जवल सचदेवा, रितेश राय आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

विद्या कान्त

error: Content is protected !!