Saturday, November 8, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच पथराव, 12 घायल, 16...

पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच पथराव, 12 घायल, 16 गिरफ्तार

मेरठ(हि.स.)। सरूरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को सब्जी की ठेली लगाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ, जिसमें 12 लोग घायल हो गए। घटना के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अपनी तरफ से मुकदमा दर्ज करते हुए 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। हर्रा गांव के गंजो वाला मोहल्ला निवासी इस्लाम और खालिद सब्जी और फल का ठेला लगाते हैं। शनिवार को सब्जी की ठेली लगाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। मामले की जानकारी के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों पक्षों की महिलाएं और पुरुषों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया था। पुलिस की मौजूदगी में भी छतों पर चढ़े दोनों पक्षों के लोगों ने पथराव जारी रखा जिसके चलते क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंचे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों ने जैसे-तैसे आरोपितों पर काबू पाया। पुलिस ने मौके से दोनों पक्षों के 16 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसी के साथ घटना में घायल हुए लगभग 12 व्यक्तियों को क्षेत्रीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपनी तरफ से दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular