Friday, November 14, 2025
Homeउत्तर प्रदेशपत्नी को पति ने गैर मर्द के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया...

पत्नी को पति ने गैर मर्द के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया तो पत्नी ने खाया जहर,मौत

झांसी(हि. स.)। रक्सा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला के गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गए। महिला के पति ने जब पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया तो पत्नी ने शर्म और आत्म ग्लानि के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आज उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने उक्त व्यक्ति पर मारपीट करते हुए दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की।

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रक्सा थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेरा में मृतक महिला के गांव के ही एक व्यक्ति से प्रेम संबंध थे। जिसे उसके पति द्वारा रंगे हाथों आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। इसके बाद महिला ने आत्मग्लानि के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उपचार के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं परिजनों ने गांव के ही उक्त व्यक्ति के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कानूनी कार्यवाही किए जाने की मांग की है। पुलिस ने कब्जे में लेकर शव के पोस्टमार्टम की कार्यवाही शुरू कर दी है।

महेश/सियाराम

RELATED ARTICLES

Most Popular