पंजीकरण कराकर विभागीय योजनाओं का लाभ उठाएं महिला श्रमिक

संवाददाता

बलरामपुर। मिशन शक्ति के तहत जनपद में महिला निर्माण श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण से संबन्धित संविधानिक उपबन्धों और विभिन्न अधिनियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा व अपने अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक किया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने कहा कि महिलाएं स्वावलम्बी बने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाये, बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें। श्रमिकों के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाएं श्रम विभाग द्वारा संचालित किया जा रहा है। सभी श्रमिक महिलाएं शत प्रतिशत श्रम विभाग में पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि नारी सुरक्षा, नारी सम्मान तथा नारी स्वालंबन अभियान प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ेगा। मिशन शक्ति अभियान तीन चरणों में चलाया जाएगा। पहले चरण में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा, दूसरे चरण में मिशन शक्ति ऑपरेशन चलाया जाएगा तथा तीसरे चरण में ऑपरेशन दुराचारी के अंतर्गत पूरे समाज का सहयोग लेकर दुराचारियों के विरुद्ध कानून सम्मत ढंग से दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के विपरीत आचरण कार्य करने वाले लोगों की फोटो चैराहों पर लगाकर उनका सामाजिक बहिष्कार किया जाएगा । महिलाओं के लिये वन स्टॉप सेन्टर बनाया गया है जिसका मोबाइल नंबर 8765 327844 है यहां पर पीड़ित महिला के रहने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही समस्त थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला कॉन्स्टेबल नियुक्त रहेंगी। जो पीड़ित महिलाओं का सहयोग करेंगी। इस अवसर पर भूपेन्द्र मिश्रा श्रम प्रवर्तन अधिकारी उतरौला तथा वेद प्रकाश चैधरी, रोहित कुमार सोनी बलरामपुर व बौद्ध सेवा संस्थान, अनिल मिश्रा, सेवा संकल्प संस्थान तथा श्रमिक महिलाएं शामिल रहे।

error: Content is protected !!