नोटबंदी के चौथे वर्ष कांग्रेस मना रही विश्वासघात दिवस- प्रमोद तिवारी

लखनऊ(हि.स.)। वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नोटबंदी को लेकर केन्द्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में नोटबंदी लाने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के साथ विश्वासघात किया है। नोटबंदी के चौथे वर्ष कांग्रेस इस दिन को विश्वासघात दिवस के रूप में मना रही है। 

प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश के साथ 8 नवम्बर 2016 को विश्वासघात हुआ था। भारत की जनता के साथ प्रधानमंत्री ने विश्वासघात किया था। यह संगठित नोटबंदी एक संगठित लूट थी। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे ऑर्गेनाइज लूट कहा था। 
उन्होंने कहा कि पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नोटबंदी का निर्णय वर्तमान प्रधानमंत्री ने किया था। इस लूट से देश में सबसे बड़ी बेरोजगारी आई और नोटबंदी से बिगड़ी स्थिति आज चार वर्ष में भी सुधर नहीं सकी है। बीते 47 वर्ष में आज की स्थिति सबसे बड़ी बेरोजगारी की है इतिहास में पहली बार जीडीपी की दर 23 प्रतिशत गिर चुकी है। 
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय की हालात को देखते हुए जनता को एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार के दिन याद करने चाहिए। जब ना महंगाई थी, ना बेरोजगारी थी और विकास भी हो रहा था। 

error: Content is protected !!