नवीन कपूर बने यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक

-07 नवप्रोन्नत मुख्य अभियन्ता स्तर-1 के अभियन्ताओं को दी गई नवीन तैनाती 

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के नवप्रोन्नत मुख्य अभियन्ता स्तर-2 (यांत्रिक) नवीन कपूर को तात्कालिक प्रभाव से प्रबंध निदेशक यूपी प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। उनको नवीन तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिये गये हैं। इस सम्बंध में विशेष सचिव अनीता वर्मा सिंह की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। 
इसी प्रकार सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के सिविल संवर्ग के मुख्य अभियन्ता स्तर-1 के 07 नवप्रोन्नत अभियन्ताओं की तैनाती के आदेश जारी किये गये हैं। इनके सम्बंध में कार्यालय आदेश 22 जुलाई, 2020 को जारी किया गया है। 
कार्यालय आदेश के अनुसार नवप्रोन्नत अभियन्ता हेमन्त कुमार गुप्ता को मुख्य अभियन्ता (कार्मिक) लखनऊ के पद पर पदस्थापित करते हुए मुख्य अभियन्ता रुहेलखण्ड बरेली का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। त्रिलोक चरण शर्मा को मुख्य अभियन्ता (दक्षिण) झांसी के पद पर नवीन तैनाती दी गयी है। 
इसी प्रकार डाॅ. महेन्द्र कुमार निगम को मुख्य अभियन्ता (पूर्व) गोरखपुर, आलोक कुमार जैन, मुख्य अभियन्ता परिकल्प एवं शोध लखनऊ, दिव्य कृष्ण मिश्रा, मुख्य अभियन्ता विन्ध्याचल प्रयागराज को कार्यालय प्रमुख अभियन्ता लखनऊ के मुख्य अभियन्ता (मध्य) के पद पर तैनात करते हुए मुख्य अभियन्ता नियोजन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
इसी प्रकार जीवन राम यादव मुख्य अभियन्ता परिकल्प एवं शोध लखनऊ को मुख्य अभियन्ता (विन्ध्याचल) प्रयागराज तथा  नरेश चन्द्र उपाध्याय मुख्य अभियन्ता (स्वाराडैक) लखनऊ को मुख्य अभियन्ता एवं तकनीकी सलाहकार, पैक्ट लखनऊ एवं मुख्य अभियन्ता स्वारा लखनऊ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 
इन सभी अभियन्ताओं को निर्देश दिये गये हैं कि वे तत्काल नवीन तैनाती स्थान पर कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाणक शासन, प्रमुख अभियन्ता एवं विभागाध्यक्ष सिंचाई एवं जल संसाधन को उपलब्ध कराएं। 

error: Content is protected !!