Thursday, July 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशनगर निगम में सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन, हाथरस के डीएम-एसपी...

नगर निगम में सफाई कर्मियों ने किया धरना प्रदर्शन, हाथरस के डीएम-एसपी को निलंबित करने की मांग

फिरोजाबाद (हि.स.)। हाथरस पीड़िता को न्याय, दोषियों को फांसी की सजा के साथ ही हाथरस के डीएम एसपी को निलंबित करने व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने की मांग को लेकर शुक्रवार को सफाई कर्मियों ने नगर निगम में धरना प्रदर्शन किया। 
संयुक्त मोर्चा के विनय बाल्मीकि के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी शुक्रवार को नगर निगम पहुंच गये। वहां उन्होंने हाथरस पीड़िता के समर्थन में धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने हाथरस पुलिस व प्रशाशन के खिलाफ नारेवाजी भी की। धरने का नेतृत्व कर रहे विनय बाल्मीकि ने कहा कि हाथरस के डीएम व एसपी को तत्काल निलंबित किया जाये, पीड़ित परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जाये। इसके साथ ही दोषियों को फांसी की सजा दी जाये। 
उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र नाम की कोई चीज नही रही है। सरकार के दवाब में पीड़िता के शव को रात्रि में ही जला दिया गया। परिवार को शव भी नही दिखाया गया। यह देश संबिधान से चलता है। उन्होंने कहा की जब तक हमारी मांगे पूरी नही होती हमारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान विनय बाल्मीकि, विकास बाल्मीकि सहित कई लोग आधे बस्त्रो में नजर आये। 

RELATED ARTICLES

Most Popular