Thursday, July 10, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदो चचेरी बहनों के साथ हुआ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

दो चचेरी बहनों के साथ हुआ दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

जौनपुर (हि.स.)। मछलीशहर कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात घर में सो रही दो नाबालिग बहनों को गांव के दो युवकों द्वारा खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी होते ही कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय मौके पर पहुचकर आरोपितों को गिरफ्तार कर कार्रवाई में जुट गए।    
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो चचेरी बहन रात में सो रही थी। किशोरी के परिजनों के अनुसार रात में सोते समय गाँव के ही दो युवक दोनों बहनों को घर से खेत मे ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद मौके से फरार हो गए। घर मे दोनों लड़कियो को चारपाई पर न देख परिजनों के होश उड़ गए और खोजबीन करने लगे। देर रात किसी तरह घर पहुची दोनों बहनों ने परिजनों को आपबीती सुनाई। जिसे सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। 
शुक्रवार की सुबह पीड़िता के परिजनों ने कोतवाली पहुचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया। कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवको को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने तुरंत पीड़िताओं को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इस बारे में सीओ विजय सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र का मामला है। पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपितो को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िताओं का बयान भी ले लिया गया है। सम्बंधित धाराआें में आरोपियों का चालान कर जेल भेजा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular