Sunday, May 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशदो गांवों में चुप्पी तोड़ो अधिकारों से नाता जोड़ो मुहिम में घूंघट...

दो गांवों में चुप्पी तोड़ो अधिकारों से नाता जोड़ो मुहिम में घूंघट वाली महिलाओं की उमड़ी भीड़

हमीरपुर (हि.स.)। कुरारा क्षेत्र के दो गांवों में गुरुवार को चुप्पी तोड़ो अधिकारों से नाता जोड़ो मुहिम में घूंघट वाली महिलाओं की भीड़ जुटी। राखी हेल्प लाइन व हेल्पडेक्स के माध्यम से किशोरियों और महिलाओं को सेनटरी पेड, मास्क व अन्य जरूरत की सामग्री का वितरण किया गया। 

कुरारा क्षेत्र के खरौंज व शंकरपुर गांव में आयोजित चुप्पी तोड़ो अधिकारों से नाता जोड़ों कार्यक्रम में समर्थ फाउन्डेशन के सचिव देवेन्द्र गांधी ने कहा कि महिलाओं व लड़कियों को शर्म, संकोच नहीं करना चाहिये। माहवारी के सुरक्षित प्रबन्धन के लिये जरूरी है कि इस मामले में चुप्पीकरण की संस्कृति त्यागनी होगी। माहवारी शर्म, संकोच का विषय नहीं है। ये जैविक क्रिया है। इसके सुरक्षित प्रबन्धन के अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। अपने अधिकारों के लिये महिलाओं और लड़कियों को अब जागरूक होना होगा।
बुन्देलखंड विश्वविद्यालय झांसी के आफ सोशल वर्क विभाग की मास्टर आफ सोशल वर्कर की छात्रा निर्मला ने कहा कि महिलाओं व किशोरियों की राखी हेल्पलाइन संचालित की जा रही है। यह कोविड-19 के मद्देनजर संचालित है। इस पर जानकारी व परामर्श मुफ्त दिया जाता है। राखी हेल्पलाइन काफी मददगार साबित होगी। उन्होंने कहा कि ये हेल्पलाइन 18002124471 सुबह आठ बजे से राठ आठ बजे तक कार्य करेगा। 
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्री उमाकांती, आरती बाई, पिंकी, कंचन, नीतू, शिवरात्रि, किरन, रोशनी, माया, लक्ष्मी, रीतू, सुमन, गिरजा, शारदा, महेश, गिरजेश, ननकी, उर्मिला, पार्वती, नेहा, राजकुमारी व सरिता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!