Wednesday, January 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश में कोरोना के नए मामले में आई गिरावट, पिछले 24 घंटों...

देश में कोरोना के नए मामले में आई गिरावट, पिछले 24 घंटों में आए 61,267 नए मामले

नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 67 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 61 हजार 267 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 66,85,083 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 884 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या 1,03,569 तक पहुंच गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,19,023 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 56,62,491 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 84.70 प्रतिशत हो गया है।

24 घंटों में किए गए 10 लाख से अधिक टेस्ट
कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर इसकी जांच की संख्या भी बढ़ा दी गई है। देश में पिछले 24 घंटों में 10,89,403 सैंपल की जांच की गई। इसके साथ देश में अबतक 8,10,71,797 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular