दूरदर्शन यूपी और स्वयंप्रभा चैनल-22 पर शुरू हो गई आनलाइन पढ़ाई

प्रादेशिक डेस्क

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कक्षा 9 से 12 के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए वीडियो / वर्चुअल कक्षाओं के संचालन का निर्णय लिया है। यह पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयंप्रभा चैनल-22 के माध्यम से मंगलवार से प्रारम्भ होगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 9 और 11 की पढ़ाई स्वयं प्रभा चैनल-22 पर सुबह 11 से 1 बजे तक होगी। इसका पुनः प्रसारण शाम साढ़े 4 बजे से साढ़े 6 बजे तक होगा। कक्षा 10 और 12 की पढ़ाई दूरदर्शन उत्तर प्रदेश पर दोपहर 1 से 2 बजे, ढाई से 3 बजे, साढ़े 3 से 5 बजे तक, साढ़े 5 बजे से साढ़े 6 बजे तक होगी।
श्री पाण्डेय ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से कहा है कि शैक्षिक प्रसारण का व्यापक प्रचार किया जाए। उन्होंने कहा है कि अध्यापक भी शैक्षिक प्रसारण देंखे और छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान व्हाट्सअप और फोन पर करने की सुविधा रहे। सभी प्रधानाध्यापक शिक्षकों के व्हाट्सअप समूह में इन निर्देशों को डालें और शिक्षक विद्यार्थियों को शैक्षिक प्रसारण की जानकारी दें। उन्होंने कहा है कि साप्ताहिक समय सारिणी की सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि विद्यार्थियों को नियमित सूचना मिल सके। अभिभावक संघ के माध्यम से अभिभावकों को भी इसकी जानकारी दी जाए। समय सारिणी और कक्षावार विद्यार्थियों द्वारा वीडियो देखने की जानकारी मण्डलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक के निदेशालय और माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेजे।

error: Content is protected !!