Saturday, December 6, 2025
Homeमनोरंजनडिब्बा बंद हुई शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म, करण जौहर ने पिछले...

डिब्बा बंद हुई शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म, करण जौहर ने पिछले साल किया था ऐलान

कपूर फैमिली की फ्यूचर एक्ट्रेस और संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर की डेब्यू फिल्म को लेकर बड़ी खबर आ रही है।शनाया करण जौहर की फिल्म बेधड़क से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं, लेकिन जानकारी मिली है कि किसी कारणवश बेधड़क को डिब्बा बंद कर दिया गया है।

बेधड़क को शशांक खेतान निर्देशित और करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे थे, लेकिन अचानक इस फिल्म को बंद करने का फैसला ले लिया गया है। हालांकि, अभी इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या शनाया कपूर अब किसी और फिल्म से अपना बॉलीवुड सफर शुरू करेंगी। फिलहाल शनाया कपूर और धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

करण जौहर ने पिछले साल मार्च में ऐलान किया था कि शनाया कपूर जल्द ही धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं और फिल्म का नाम ‘बेधड़क’ होगा और इस फिल्म में शनाया कपूर के साथ टेलीविजन जगत के मशहूर अभिनेता लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। फिल्म के ऐलान के साथ सभी कलाकारों का फर्स्ट लुक और पोस्टर भी जारी किया गया था।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular