Thursday, February 12, 2026
Homeस्वास्थ्य टीबी अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य महानिदेशक

 टीबी अस्पताल पहुंचीं स्वास्थ्य महानिदेशक

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य महानिदेशक दीपा त्यागी शनिवार को ठाकुरगंज स्थित टीबी अस्पताल पहुंचकर अस्पताल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में काफी अव्यवस्थाएं देखनें को मिलीं। निरीक्षण के समय अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. वसुधा सिंह गैरहाजिर मिलीं।

सीएमएस ने विधानसभा सत्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की जगह एमबीबीएस डॉक्टरों की ड्यूटी लगा दी थी। इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग को शासन से फटकार लगी थी। स्वास्थ्य महानिदेशक दीपा त्यागी विशेषकर राजधानी के अस्पतालों की जमीनी हकीकत जानने के लिए अस्पतालों का औचक निरीक्षण कर रही हैं।

बृजनन्दन/राजेश

RELATED ARTICLES

Most Popular