चचेरे भाई ने मिहींपुरवा के SDM को पीटा, दम्पती समेत सात के खिलाफ FIR

संवाददाता

सुल्तानपुर। जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के देवरिया गांव में तीन दिन पूर्व भूमि विवाद में चचेरे भाई ने परिवार के साथ मिलकर गांव पहुंचे बहराइच जिले के मिहीं पुरवा तहसील के एसडीएम की पिटाई कर दी। पिटाई से एसडीएम को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने एसडीएम के भाई की तहरीर पर दंपती और पांच अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। मंगलवार को घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मामला सार्वजनिक हुआ। देवरिया गांव निवासी हरिश्चंद त्रिपाठी का अपने चचेरे भाई राजीव कुमार त्रिपाठी से भूमि का विवाद चल रहा है। हरिश्चंद त्रिपाठी के बड़े भाई ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी बहराइच के मिही पुरवा तहसील के एसडीएम हैं। आठ जुलाई को एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी गांव आए थे। आरोप है कि विवादित भूखंड पर एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी अपने भाई हरिश्चंद्र त्रिपाठी के साथ मिलकर निर्माण कर रहे थे। नौ जुलाई को इसकी जानकारी प्रतापगढ़ में संस्कृत के प्रवक्ता राजीव कुमार त्रिपाठी को हुई तो वे भी गांव आ गए। नौ जुलाई की सुबह दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर राजीव कुमार त्रिपाठी समेत अन्य लोगों ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की पिटाई कर दी। इस बीच कुछ लोगों ने घटना एक वीडियो भी बनाया, जिसमें एसडीएम को राजीव कुमार त्रिपाठी जकड़े हुए हैं। पुलिस ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के भाई हरिश्चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर राजीव कुमार त्रिपाठी, उनकी पत्नी पत्नी व पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी संदीप राय ने बताया कि हरिश्चंद्र त्रिपाठी की तहरीर पर राजीव त्रिपाठी, शोभना त्रिपाठी व पांच अज्ञात के खिलाफ घर में घुसकर जानलेवा हमला, बलवा का केस दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढें : मजहब छिपाकर दारोगा ने युवती से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

आवश्यकता है संवाददाताओं की

तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
मोबाइल – 9452137310

error: Content is protected !!