Thursday, February 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचंद्रयान-3 के शिवशक्ति नामकरण को लेकर पूरे विश्व में जश्न, केंद्रीय मंत्री...

चंद्रयान-3 के शिवशक्ति नामकरण को लेकर पूरे विश्व में जश्न, केंद्रीय मंत्री बोले- विपक्षी भी जोड़ें अपनी प्रसन्नता

मीरजापुर(हि.स.)। केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्वाइंट का प्रधानमंत्री के शिव-शक्ति नामकरण को लेकर विपक्ष विरोध कर रहा है, लेकिन सारा जगत जानता है कि चंद्रमा शिव के मस्तक पर शोभा और सुरक्षा देते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुरुप यह नाम रखा है। देशवासी, भारतवंशी समेत विश्व भर में जश्न है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विपक्ष को भी अपनी प्रसन्नता जोड़नी चाहिए। केंद्रीय मंत्री मीडिया से बातचीत कर रहे थे। दरअसल, वे जगविख्यात विंध्याचल धाम मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने आए थे।

विंध्य दरबार आए केंद्रीय मंत्री ने पुरानी वीआईपी मार्ग से गर्भगृह पहुंच सविधि मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन कर विश्व कल्याण की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर पर विराजमान समस्त देवी-देवताओं को नमन किया। दर्शन-पूजन के उपरात मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय मीडिया के सवालों से बचते नजर आए।

विपक्ष के साथ मुस्लिम उलेमा कर रहे विरोध

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चंद्रयान-3 विक्रम लैंडर के लैंडिंग प्वाइंट को शिवशक्ति नाम दिया है। इसको लेकर विपक्ष के साथ मुस्लिम उलेमा विरोध कर रहे हैं।

कमलेश्वर शरण/आकाश

RELATED ARTICLES

Most Popular