गोण्डा में गुरुवार को मिले 68 नए कोरोना मरीज

जानकी शरण द्विवेदी

गोण्डा। जिले में गुरुवार को 68 नए कोरोना मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1406 हो गई है। यह जानकारी जिला प्रशासन द्वारा आज शाम जारी कोरोना बुलेटिन में दी गई है। गुरुवार को 89 मरीजों के ठीक होने के साथ ही अब तक 567 मरीज ठीक चुके हैं। इसके साथ ही 18 मरीजों की अब तक मौत भी हो चुकी है। इस प्रकार से वर्तमान में जिले में सक्रिय मरीजों की कुल संख्या 821 है। जिले से अब तक 33124 व्यक्तियों का नमूना परीक्षण के लिए लिया जा चुका है, जिसमें से 33070 रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें से 31664 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव है। गुरुवार को मिले 68 मरीजों में 29 नगर क्षेत्र गोण्डा के हैं। बुलेटिन के अनुसार, 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पण्डरी कृपाल स्थित कोविड-19 लेबल वन अस्पताल में वर्तमान में कोई मरीज भर्ती नहीं है। 100 बिस्तरों वाले एससीपीएम मेडिकल कालेज हारीपुर स्थित लेबल वन में 33 मरीज, एससीपीएम हास्पिटल प्रा. लि. लेबल टू में निजी खर्चे पर 09 मरीज, 200 विस्तरों वाले राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कर्नलगंज में स्थित लेबल वन अस्पताल में 02 मरीज तथा गोण्डा के बाहर विभिन्न अस्पतालों में 67 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा 382 मरीजों को होम आइसोलेशन तथा 337 को होम कोरंटाइन में रखा गया है।

error: Content is protected !!