गोंडा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 110वें मन की बात कार्यक्रम को जनपद के प्रत्येक बूथ पर सुना गया।

कार्यक्रम में जनपद के सभी पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप द्वारा केशवपुर मंडल के जानकीनगर ग्राम सभा में बूथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
भाजपा अवध के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा एवं करनैलगंज विधायक अजय कुमार सिंह द्वारा कडरू ग्राम सभा में ग्राम वासियों के साथ पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 110वें एपिसोड के समापन के दौरान बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अगले तीन महीने तक मन की बात का प्रसारण नहीं किया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से रिकॉर्ड संख्या में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
पीएम मोदी ने मौजूदा समय में कंटेंट क्रिएशन में युवाओं की बढ़ती दिलचस्पी पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आज जिसके पास भी मोबाइल है, वह कंटेंट क्रिएटर बन गया है। ऐसे में सोशल मीडिया ने काफी मदद की है। आज कई युवा अलग-अलग क्षेत्रों में कंटेंट बना रहे हैं। हमने mygov पर इसे लेकर नेशनल क्रिएटर अवॉर्ड प्रतियोगिता शुरू की है।
पीएम ने बिहार के भोजपुर में रहने वाले भीमसेन का भी जिक्र किया। भीमसेन मुसहर जाति के लिए काम करते हैं। पीएम ने कहा कि मुसहर जाति काफी पिछड़ा है। इन्होंने इनकी शिक्षा के लिए काम किया।इनके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस जाति के 8 हजार बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया।एक बड़ी लाइब्रेरी भी बनवाई। ये अपने समुदाय के जरूरी डॉक्युमेंट्स बनवाने और फॉर्म भरवाने में मदद करते हैं। इन्होंने इस जाति के लिए 100 से अधिक मेडिकल कैंप लगवाए हैं।
पीएम मोदी ने जानवरों के संरक्षण में तकनीकी एकीकरण पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हमारे देश के विभिन्न हिस्सों में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए टेक्नोलॉजी का बड़े पैमाने पर उपयोग किया जा रहा है।ओडिशा के कालाहांडी में बकरी पालन गांव के लोगों की आजीविका के साथ-साथ उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का एक प्रमुख साधन बन रहा है। उन्होंने इस प्रयास के पीछे जयंती महापात्रा और उनके पति वीरेंद्र साहू की भी सराहना की।
पीएम मोदी ने कहा, ”हम हजारों वर्षों से प्रकृति और वन्य जीवन के साथ सह-अस्तित्व की भावना से रह रहे हैं। आप स्वयं इसका अनुभव कर पाएंगे। यदि आप कभी महाराष्ट्र के मेलघाट टाइगर रिजर्व जाएंगे तो इसे देखेंगे।इस टाइगर रिजर्व के पास खटकाली गांव में रहने वाले आदिवासी परिवार के लोगों ने सरकार की मदद से अपने घरों को होमस्टे में बदल दिया है।
वन्य जीव संरक्षण और इको टूरिज्म के लिए नए-नए इनोवेशन ला रहे हैं। उत्तराखंड के रुड़की में रोटर प्रीसीशन ग्रुप ने वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के सहयोग से ऐसा ड्रोन तैयार किया है। जिससे नदी में घड़ियालों पर नजर रखने में मदद मिल रही है। इसी तरह बेंगलुरु की एक कंपनी ने बगीरा और गरुड़ नाम का एक ऐप तैयार किया है। बगीरा ऐप से जंगल सफारी के दौरान वाहनों की स्पीड और अन्य गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं। इसका इस्तेमाल कई जगह किया जा रहा है। वहीं, गरुड़ ऐप की मदद से रियल टाइम अलर्ट मिलता है।इस तरह के इनोवेशन से हमारी जैव विविधता और संपन्न हो रही है।
पीएम मोदी ने बताया कि देश में सरकार के प्रयासों से बाघों की संख्या बढ़ी है। महाराष्ट्र के चंद्रपुर टाइगर रिजॉर्ट में बाघों की संख्या 250 से ज्यादा हो गई है। चंद्रपुर जिले में इंसान और बाघों के बीच संघर्ष को कम करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद ली जा रही है।यहां गांव और जंगल की सीमा में कैमरे लगाए गए हैं। जब भी कोई बाघ गांव की सीमा में आता है तो लोगों को एआई की मदद से अलर्ट मिल जाता है। 13 गांवों में इस व्यवस्था से लोगों को बहुत सुविधा हो गई है।बाघों को भी सुरक्षा मिली है।
पीएम मोदी ने कहा कि अलग-अलग क्षेत्रों में नारी शक्ति की सफलता प्रेरक है।आज हम सब के जीवन में टेक्नोलॉजी का महत्व बढ़ गया है। हम सबकी जिंदगी में ये अहम हिस्सा बन चुकी है, लेकिन क्या आफ कल्पना कर सकते हैं कि डिजिटल जगत की मदद से वन्य जीवन के जीवों के साथ भी तालमेल बैठाने में मदद मिल रही है। उन्होंने 3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस का जिक्र किया।
पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात में खेती में टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल पर भी बात की। उन्होंने सीता देवी का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे तकनीकी प्रगति खेती के तरीकों को बदल रही है।कृषि पद्धतियों में ड्रोन के क्रांतिकारी प्रभाव पर भी पीएम ने प्रकाश डाला।
भारतीय जनता पार्टी गोंडा के मन की बात कार्यक्रम के संयोजक जिला मंत्री विनय शर्मा ने बताया कि आज की पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को 2547 बूथों पर सुनने का कार्य किया गया।
सभी कार्यक्रम को सरल अप के माध्यम से अपलोड करने का कार्य भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
आज के कार्यक्रम में जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी,राकेश तिवारी, जसवंत लाल सोनकर,जिला उपाध्यक्ष संदीप पांडे,नीरज मोर्य, राजेश राय चंदानी, दीपक अग्रवाल,अर्जुन प्रसाद तिवारी,अंजू सिंह खरवार, मनीष श्रीवास्तव, जिला मंत्री संदीप सिंह, अजय सिंह, पुनीत सिंह, सोनी सिंह, मधुबाला वर्मा, रंजीत श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र ओझा पट्टू, कोषाध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, आईटी संयोजक शशांक मिश्रा, सोशल मीडिया संयोजक अविनाश जयसवाल, कार्यालय मंत्री संदीप पांडे, मंडल अध्यक्ष सत्यदेव मिश्रा, जितेंद्र पांडे, जनार्दन वर्मा, कमलेश पांडे, चंदन श्रीवास्तव, अरुण सिंह पिंकू, जसवंत सिंह, कैलाश मौर्य, राम जी शुक्ला,अनंत राम शुक्ला, रमाकांत मिश्रा, बेचू लाल कश्यप,आशीष सोनी, देवेंद्र दीक्षित, कुंवर बहादुर सिंह, देवनाथ सविता, कृष्ण चंद्र सिंह, सूर्य प्रकाश सिंह, अमरेश तिवारी, रामचंद्र प्रजापति, नगर अध्यक्ष विशाल अग्रवाल,अभिषेक दत्त त्रिपाठी, श्यामसुंदर मौर्य, सिद्धार्थ मिश्रा, सत्यव्रत ओझा, रवि प्रकाश तिवारी, संजय सिंह,आत्माराम वर्मा, सोहनलाल भारती एवं शिवा यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!