Wednesday, January 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में 72 घंटे में डकैती का खुलासा, दो महिला समेत चार...

गाजियाबाद में 72 घंटे में डकैती का खुलासा, दो महिला समेत चार गिरफ्तार

गाजियाबाद (हि.स.)। थाना निवाड़ी पुलिस एवं सर्विलांस टीम ने शनिवार को 72 घन्टे के भीतर ‘डकैती’ की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार डकैतों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

डीसीपी (ग्रामीण) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि कस्बा निवाड़ी मोहित त्यागी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी थी। उसने बताया कि बीतें दिनों दोपहर के वक्त अज्ञात कुछ लोगों ने भाभी दीपिका को कुछ पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर 40 तोला सोना व तीन लाख 50 की नगदी लूटकर फरार हो गये।

घटना के अनावरण के चार टीमें लगाई गई। सीसीटीवी फुटेज व साक्ष्यों के आधार पर प्रकाश में आए बागपत निवासी योगेन्द्र त्यागी उर्फ पप्पू, सुनिता त्यागी, अकबर और गाजियाबाद की रहने वाली दीपिका त्यागी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को पूछताछ में अकबर ने बताया कि योगेन्द्र त्यागी इस घटना को कारित करने के लिये मुझे 20 हजार रुपये दिए थे। इसके बाद वह बेटी दीपिका को मोहित के घर पहुंचा। इसके बाद दीपिका ने घटना को अंजाम दिया। दीपिका ने बताया कि शेष जेवरात अपनी माँ सुनिता के साथ मिलकर मेरठ में किसी सुनार को बेचा था।

फरमान/दीपक/बृजनंदन

RELATED ARTICLES

Most Popular