कौशाम्बी : भाभी के प्यार में चचेरे भाई ने उतारा भाई को मौत के घाट

कौशाम्बी (हि.स.)। मंझनपुर थाना क्षेत्र के हिसामपुर बहरेमऊ मजरा पासिनहार में शुक्रवार की सुबह एक कुएं से शव मिलने की सूचना पर हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। जिसकी शिनाख्त गांव के अशोक कुमार पुत्र स्व. मिश्री लाल के रूप में हुई। ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी और उसके चचेरे भाई पर हत्या का इल्जाम लगाया। पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। 
एडिशनल एसपी का कहना है कि हिरासत में लिए गए आरोपितों ने अपना जुर्म कबूल कर नाजायज प्रेम सम्बन्धों में हत्या की बात कबूल कर ली है। पासिनहार मजरा हिसामपुर बहरेमऊ गांव में रहने वाले मिश्री लाल के तीन बेटे हैं। पिता की मौत के बाद संतोष, अशोक, राजेंद्र कुमार अपना अपना परिवार अलग कर लिये। 11 अक्टूबर की शाम अशोक बिना किसी को बताये अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगो ने उसे खोजने का प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चल सका। अशोक की शादी 11 साल पहले कोर्रो गांव की रहने वाली सरिता से हुई थी। जिनके पांच बच्चे हैं, जिसमे दो लड़के और तीन लड़कियां है। पीड़ित भाइयों ने अशोक की गुमशुदगी स्थानीय थाना पुलिस में दर्ज करा दी।
पुलिस अशोक की तलाश कर रही थी कि अशोक के चचेरे भाई राकेश ने उसकी हत्या की बात कह कर परिवार में सनसनी फैला दी। सुबह राकेश ने अशोक का शव मिठाई लाल के खेत में बने निर्जन कुएं में होने का खुलासा किया। अशोक की हत्या के पीछे राकेश ने अशोक की पत्नी से नाजायज प्यार की बात बताई। शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुकी थी। परिवार के बताये अनुसार पुलिस ने आरोपित युवक राकेश व मृतक अशोक की पत्नी सरिता को हिरासत में ले लिया है।  
एडिशनल एसपी समर बहादुर ने बताया, सुबह कुएं में शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर रही थी। इसी दौरान प्रकरण का अभियुक्त ग्रामीणों की निशानदेही पर हिरासत में लिया गया। अब तक की जांच में मृतक की पत्नी व उसके चचेरे भाई के बीच नाजायज सम्बन्धो की बात प्रकाश में आई है।

error: Content is protected !!