Sunday, May 18, 2025
Homeउत्तर प्रदेशकोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता नसीब पठान का निधन, राहुल ने दी श्रद्धांजलि

कोरोना संक्रमित कांग्रेस नेता नसीब पठान का निधन, राहुल ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली (हि.स.)। देशभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। लोग जहां लगातार संक्रमित हो रहे हैं, वहीं इससे जानें भी जा रही हैं। इस क्रम में उत्तर प्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता नसीब पठान का भी कोरोना संक्रमण के बाद निधन हो गया है। दिल्ली के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन पर दुख जताते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

राहुल गांधी ने नसीब पठान को नमन करते हुए ट्वीट कर लिखा, “उत्तर प्रदेश के बिजनौर से कद्दावर कांग्रेस नेता, पूर्व विधान परिषद सदस्य और विधायक दल के नेता नसीब पठान साहब का कोरोना से निधन हो गया। उनके परिवार को मेरी संवेदनाएं। जाते-जाते नसीब साहब ने एक बेहद महत्वपूर्ण संदेश दिया है। इसे आपके साथ साझा करते हुए उन्हें दिल से श्रद्धांजलि।

अपने ट्वीट के साथ राहुल ने नसीब साहब का अस्पताल से ही रिकॉर्ड किया एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में नसीब पठान ने हाथरस जाते वक्त राहुल गांधी के साथ हुई झड़प की बात कही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने गलत बर्ताव किया। हाथरस की बच्ची के साथ जिस तरह अन्याय हुआ, उसके बाद प्रदेश सरकार ने नेताओं और मीडिया को रोका। वहीं हाथरस डीएम का व्यवहार स्वस्थ प्रशासन का गलत उदाहरण है। लोकतंत्र में किसी की आवाज़ को दबाना, सरकार के जाने का लक्षण है। यही नहीं, कांग्रेस नेता ने अपने वीडियो में कृषि कानूनों का विरोध किया और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के व्यवहार की भी निंदा की।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!