Friday, January 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर : यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात उपाधीक्षक ने कसी...

कानपुर : यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए यातायात उपाधीक्षक ने कसी कमर

कानपुर (हि. स.)। शहर में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए एसपी ट्रैफिक ने कमर कस ली है। बिना हेलमेट व मास्क के वाहन चालकों को यातायात उपाधीक्षक ने सख्ती के साथ हिदायत दी। साथ ही बिना मास्क के घूम रहे लोगों को मास्क देते हुए मास्क पहनने की भी सलाह दी।

मंगलवार को अचानक सड़कों पर यातायात व्यवस्था का हो रहे संचालन का निरीक्षण करने पहुंचे यातायात उपाधीक्षक बसंत लाल को देख यातायात विभाग के लोगों में हड़कंप मच गया। एसपी ट्रैफिक ने शहर के प्रमुख चौराहे में राकेट तिराहा, नरौना चौराहा, फूलबाग चौराहा, बड़ा चौराहा, कारसेट चौराहा, कम्पनी बाग चौराहा, हैलट चौराहा, गंगाबैराज, रावतपुर चौराहा पर लगे यातायात के अधिकारी व कर्मचारीगण के कार्य व कार्यकुशलता को परखा।
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि डीआईजी/एसएसपी द्वारा निर्देश के अनुसार हम शहर यातायात व्यवस्था को सुधारने में लगे है। क्योंकि इस माह कई त्योहार व पर्व होने तय है। जिसके लिए अभी से ही यातायात विभाग व्यवस्था को सुधारने का कार्य लगातार कर रहा है। जिसमे कि आने वाले त्योहार व पर्व में शहर वासियों को जाम के झाम में न फंसना पड़े और वह आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सके।
इस निरीक्षण के दौरान सुगम यातायात के प्रति अधिकारी व कर्मचारीगण को कार्य तथा आचरण के लिए हिदायत भी दी गयी। साथ ही बिना मास्क चलते पाये गये लोगो को मास्क वितरित किये गये। सम्बंधित सेक्टर प्रभारियों सुगम यातायात नियमों को लेकर विशेष ध्यान दिये जाने को निर्देशित किया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular