कानपुर : घाटों पर सफाई व बच्चों ने केक काटकर मनाया प्रधानमंत्री का 71वां जन्मदिन

कानपुर (हि.स.)। नमामि गंगे विभाग कानपुर दक्षिण व उत्तर द्वारा भारत के गौरव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गंगा स्वच्छता पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रदेश संयोजक श्रीकृष्ण दीक्षित बड़ेजी ने कहा कि हम सबका गौरव है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान नेता है।

जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने घाटों की सफाई करके सेवा समर्पण पखवाड़े के शुरूआत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन दक्षिण जिले के संयोजक कृष्ण मोहन शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन क्षेत्रीय पार्षद सुमित तिवारी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ओम द्विवेदी जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा सुधीर बाजपेई, रामू सिंह, ठाकुर राहुल सिंह, मयंक श्रीवास्तव, संस्कार शर्मा, रचित यादव, राम शंकर आदि उपस्थित रहें।

बच्चों ने काटा केक, मनाया जन्मदिन

जनपद के नौबस्ता चौराहा में स्थित निर्धन बस्ती में कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे मोनू के नेतृत्व में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन बस्ती के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ केक काटकर बनाया गया। आप जियो हजारों साल साल के दिन हो 50 हजार नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा मोदी जी का मुखौटा लगाकर हैप्पी बर्थडे मोदी अंकल कहकर 7100 ग्राम का केक काटा।

कानपुर दक्षिण उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री अभिषेक पांडे द्वारा बस्ती के 71 बच्चों को फ्रूटी बिस्किट चिप्स, कुरकुरे आदि वितरित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु की कामना की गई। अभिषेक पांडे मोनू ने कहा कि लोकप्रिय यशस्वी प्रधानमंत्री देश की जन कल्याणकारी योजनाओं को सीधे गरीब के पास पहुंचा रहे हैं। वह देश के 1.35 करोड़ लोगों को अपना परिवार मानते हैं। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गौरव तिवारी रॉकी, इंजीनियर ऋषभ शुक्ला, मयंक गोयल, अमित द्विवेदी, विवेक शुक्ला, आकाश कटियार आदि व्यापारी गण मौजूद रहें।

error: Content is protected !!