एक सिरफिरे से परेशान हैं UP Police की दर्जनों महिला सिपाही
प्रादेशिक डेस्क
आगरा। एक सिरफिरा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में तैनात 40 महिला सिपाहियों सहित कई अन्य युवतियों को कॉल और गंदे संदेश भेजकर परेशान कर रहा है। उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर उन्हें अश्लील संदेश भेजता है। सिरफिरे को इनके मोबाइल फोन नंबर फिरोजाबाद के हेड कांस्टेबल की बेटी के गुम हुए फोन से मिले हैं। उसे यह मोबाइल मिल गया। मामले की शिकायत पर पुलिस पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल रकाबगंज क्षेत्र निवासी हेड कांस्टेबल फिरोजाबाद के पचोखरा थाने में तैनात हैं। कुछ दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। हेड कांस्टेबल ने साइबर सेल में प्रार्थना पत्र दिया है। इसमें कहा कि उसकी बेटी पहले सिपाही थी, लेकिन बाद में पुलिस विभाग की नौकरी छोड़ टीचर बन गई। सीतापुर में की गई सिपाही की ट्रेनिंग के दौरान उसके बैच की युवतियों के मोबाइल नंबर भी उसके फोन में थे। बेटी 27 नवंबर को लुहार गली और बिजलीघर गई थी। रास्ते में उसका फोन गुम हो गया। आशंका है कि यह चोरी किया गया। फोन में सौ से अधिक युवतियों, रिश्तेदार, बहन और भाइयों के नंबर हैं। इसके अलावा बेटी के बैच की सिपाहियों के भी नंबर हैं। हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरा अपनी पहचान नहीं बताता। वह उनकी बेटी बनकर बात करता है। बेटी ने अपना सिम ब्लॉक करा लिया। इसके बाद सिरफिरे ने अपना सिम डाल लिया है। बेटी ने एक व्हाट्स एप ग्रुप बना रखा था। उससे नंबर लेकर नया ग्रुप बना लिया। वह बेटी के नाम से अश्लील संदेश भेज रहा है। उसकी सहेलियों के उसके पास फोन आए, तब सिरफिरे की करतूत का पता चला। उसने अपने जिस नंबर से संदेश भेजे, उस पर फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं की। मैसेज करने पर उनकी बेटी बनकर ही जवाब देता है कि उसने नंबर बदल लिया है। हेड कांस्टेबल ने बताया कि सिरफिरे ने व्हाट्सएप ग्रुप से 200 युवतियों और महिलाओं को जोड़ा था। ये सभी बेटी की सहेलियां और उनकी रिश्तेदार हैं। अश्लील संदेश देख इनमें से 140 ने बेटी को फोन कर जानकारी की। जब उन्हें पता चला तो उन्होंने ग्रुप छोड़ दिया। वह व्हाट्सएप कॉलिंग करता है। एप की मदद से युवती की आवाज में बात करता है। हेड कांस्टेबल की बेटी ने एक मोबाइल नंबर से सिरफिरे को संदेश किया। उससे चैटिंग कर उसका पता पूछा तो उसने बताया कि वह फतेहाबाद का रहने वाला है। हेड कांस्टेबल ने इसकी शिकायत एसपी क्राइम से की है। उन्होंने साइबर सेल को जांच सौंपी है।
आवश्यकता है संवाददाताओं की
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com को गोण्डा जिले के सभी विकास खण्डों व समाचार की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों तथा देवीपाटन, अयोध्या, बस्ती तथा लखनऊ मण्डलों के अन्तर्गत आने वाले जनपद मुख्यालयों पर युवा व उत्साही संवाददाताओं की आवश्यकता है। मोबाइल अथवा कम्प्यूटर पर हिन्दी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है। इच्छुक युवक युवतियां अपना बायोडाटा निम्न पते पर भेजें : jsdwivedi68@gmail.com
जानकी शरण द्विवेदी
मोबाइल – 9452137310
कलमकारों से ..
तेजी से उभरते न्यूज पोर्टल www.hindustandailynews.com पर प्रकाशन के इच्छुक कविता, कहानियां, महिला जगत, युवा कोना, सम सामयिक विषयों, राजनीति, धर्म-कर्म, साहित्य एवं संस्कृति, मनोरंजन, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं तकनीक इत्यादि विषयों पर लेखन करने वाले महानुभाव अपनी मौलिक रचनाएं एक पासपोर्ट आकार के छाया चित्र के साथ मंगल फाण्ट में टाइप करके हमें प्रकाशनार्थ प्रेषित कर सकते हैं। हम उन्हें स्थान देने का पूरा प्रयास करेंगे :
जानकी शरण द्विवेदी
सम्पादक
E-Mail : jsdwivedi68@gmail.com