एक दिन में मिले 9431 कोरोना मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 3,75,799

महाराष्ट्र में 24 घंटे में हुई 267 कोरोना मरीजों की मौत


2,13,238 कोरोना मरीज पूरी तरह हुए स्वस्थ्य

मुंबई। महाराष्ट्र में रविवार को एक दिन में 9431 कोरोना मरीज पाए गए हैं। इससे सूबे में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 3,75,799 हो गई है। आज राज्य में एक दिन में 267 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 13,656 हो गई है। राज्य में कोरोना से अब तक 2,13,238 मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि आज सूबे में हुई 267 लोगों की मौत हुई है। आज मुंबई में 57 लोगों की मौत के साथ ठाणे मंडल में 130 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इसी तरह नासिक मंडल में 23, पुणे मंडल में 75, कोल्हापुर मंडल में 6, औरंगाबाद मंडल में 12, लातूर मंडल में 4, आकोला मंडल में 13, नागपुर मंडल में 3 व अन्य राज्य के 1 कोरोना मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि मुंबई में आज कोरोना मरीजों की संख्या बढकऱ 1,09,161 हो गई है। मुंबई में अब तक 6,093 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी तरह राज्य में आज 6,044 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। इन सभी को उनके घर वापस भेज दिया गया है। राज्य में अब तक 2,13,238 लोग कोरोना से पूरी तरह स्वस्थ्य हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि ठाणे मंडल में 2,24,266, नासिक मंडल में 27,862, पुणे मंडल में 87,081, कोल्हापुर मंडल में 6,819, औरंगाबाद मंडल में 14,540, लातूर मंडल में 4,028, आकोला मंडल में 6,207, नागपुर मंडल में 4,662 और अन्य राज्यों के 334 मरीजों का इलाज महाराष्ट्र में जारी है।

error: Content is protected !!